Breaking News

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-III भर्ती 2026

 

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-III भर्ती 2026

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-III भर्ती 2026

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
सहायक ग्रेड-III के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026
कुल रिक्त पद : 1174

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तारीख / समय
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 14 अगस्त 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख 17 अगस्त 2026 दोपहर 12:00 बजे से
आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 05:00 बजे तक
आवेदन में त्रुटि सुधार शुरू 19 सितंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे से
आवेदन में त्रुटि सुधार अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 05:00 बजे तक
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा बाद में अधिसूचित की जाएगी

पदों का विवरण (कैटेगरी वाइज)

पद का नाम कुल रिक्तियां
सहायक ग्रेड-III 1174

विज्ञापन में सहायक ग्रेड-III के कुल 1174 पद विज्ञापित किए गए हैं। रिक्तियों का आरक्षण एवं श्रेणीवार विवरण विज्ञापन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार रहेगा।

वेतन / सैलरी

पद वेतनमान
सहायक ग्रेड-III ₹5200-20200 + ग्रेड पे ₹1900/-
7वें वेतनमान के अनुसार पे मैट्रिक्स ₹19,500-62,000/-

आवेदन फीस (कैटेगरी वाइज)

श्रेणी परीक्षा शुल्क सेवा प्रदाता शुल्क कुल शुल्क
अनारक्षित एवं मध्यप्रदेश राज्य से बाहर के आवेदक ₹200/- ₹743.40/- ₹943.40/-
म.प्र. मूल निवासी SC/ST/OBC एवं दिव्यांग ₹0/- ₹743.40/- ₹743.40/-

नोट: आवेदन शुल्क विज्ञापन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार है। निर्धारित समय में शुल्क का सफल भुगतान होने पर ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation होना आवश्यक है।
  • मान्यता प्राप्त संस्था/एजेंसी से C.P.C.T. Score Card / परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा भी मान्य है।
  • विज्ञापन में निर्धारित अन्य मान्य कंप्यूटर योग्यताएं भी स्वीकार्य हैं।
  • उपरोक्त योग्यताएं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख तक पूर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (कैटेगरी वाइज)

श्रेणी अधिकतम आयु
म.प्र. एवं अन्य राज्य के पुरुष आवेदक (अनारक्षित) 40 वर्ष
म.प्र. राज्य के पुरुष आवेदक (EWS/OBC आदि) 40 वर्ष
SC/ST/OBC श्रेणी की महिला एवं पुरुष आवेदक 45 वर्ष
म.प्र. शासन के कर्मचारी आदि 45 वर्ष
अन्य राज्य की सभी महिला एवं दिव्यांग महिला अभ्यर्थी 45 वर्ष

आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा एवं छूट लागू होगी।

चयन प्रक्रिया

सहायक ग्रेड-III पद के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्न चरणों में होगी:

  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
  2. हिन्दी टाइपिंग की कौशल परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन / पात्रता जांच
  4. अंतिम मेरिट एवं चयन

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
G.K. + G.S. सहित मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान 20 20
Maths + Logical Reasoning 20 20
General Hindi 20 20
General English 20 20
Computer Knowledge 20 20
कुल 100 100

प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

हिन्दी टाइपिंग कौशल परीक्षा

विषय अंक समय
Hindi Typing लगभग 350 शब्द 50 10 मिनट

हिन्दी टाइपिंग परीक्षा Remington Gail में आयोजित होगी। टाइपिंग परीक्षा में सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55%, SC के लिए 45%, ST के लिए 40% तथा EWS के लिए 49.5% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  2. Recruitment/Result सेक्शन में जाएं।
  3. संबंधित Assistant Grade-III भर्ती के Advertisement लिंक को खोलें।
  4. Registration करके User-ID और Password प्राप्त करें।
  5. Application लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  6. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  8. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  9. फॉर्म को Preview करके सभी जानकारी जांचें और Submit करें।
  10. अंत में आवेदन पत्र का Print Out निकालकर सुरक्षित रखें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन की अंतिम तारीख एवं समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए निर्धारित समय दिया गया है।
  • प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रत्येक श्रेणी की मेरिट के आधार पर लगभग 1:5 अनुपात में अभ्यर्थियों को हिन्दी टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन आदि में बनाए जा सकते हैं।
  • परीक्षा की तारीख, समय एवं केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
  • परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला आवंटन/पदस्थापना की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
  • नियुक्ति के लिए दस्तावेज एवं पृष्ठभूमि का सत्यापन आवश्यक होगा।
  • चयन प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम सूचना के लिए अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
महत्वपूर्ण चेतावनी:
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता, आरक्षण, शुल्क, परीक्षा एवं अन्य नियमों के संबंध में आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए प्रावधान ही मान्य होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती लिंक उपलब्ध होने पर आवेदन करें

ऐसी ही सरकारी नौकरी एवं भर्ती की जानकारी के लिए

gournews24.in

सही जानकारी • सही फैसला

कोई टिप्पणी नहीं